
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। बता दें कि 71 वर्षीय सरोज खान को बीते शनिवार को ही सांस की तकलीफ के बाद बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। सरोज खान का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है।
बता दें हाल ही में सरोज खान को गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। सांस लेने में आ रही तकलीफ के चलते उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव आया। सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया था कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा था। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। सरोज खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी में होगा।
सरोज खान साल 1948 में 22 नवंबर को पैदा हुई थीं। सरोज खान आज बॉलीवुड में ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है और उनके काम की सराहना करता है। सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया है। जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे टॉप 10 गानों के बारे में जिन्हें सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है।
माधुरी दीक्षित के कई गानों को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें साल 1988 में आई फिल्म तेजाब का गाना ‘एक..दो..तीन..चार..’ काफी फेमस हुआ था। वहीं दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म का ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाना भी हर एक के जहन में ताजा होगा। इस गाने को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया है।
बॉलीवुड में सरोज खान चार दशक से सक्रिय हैं। लंबे करियर में सरोज खान को 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने का श्रेय हासिल ह।