
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का गुरुवार मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। ऋषि कपूर 2 साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। बुधवार को एक्टर इरफान खान के निधन से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि आज हिंदी सिनेमा के एक और लीजेंड के चले जाने से बॉलीवुड टूट सा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा। इसी श्मशान घाट में शम्मी कपूर का भी अंतिम संस्कार हुआ था। श्मशान घाट के बाहर और भीतर पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ऋषि कपूर के निधन पर करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, वह मेरा बचपना था….। वहीं आमिर खान ने लिखा, हमने आज एक महानायक को खो दिया है। एक अद्भुत अभिनेता, एक अद्भुत इंसान और 100% सिनेमा का बच्चा। हमारे जीवन में आपके द्वारा लाए गए सभी आनंद के लिए धन्यवाद। और एक ऐसे अभिनेता और मानव होने के लिए धन्यवाद। आप बहुत याद आएंगे ऋषि जी।
अक्षय कुमार ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने के बीच में हैं … अभी-अभी ऋषि कपूर जी के निधन की निराशाजनक खबर सुनी, यह दिल दहला देने वाला है। वह एक किंवदंती, एक महान सह-कलाकार और परिवार के एक अच्छे दोस्त थे। उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं।
लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर द्वारा हाल ही में भेजी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें ऋषि कपूर उनकी गोद में है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखा, क्या कहूं? क्या लिखूं कुझ समझ में नहीं आ रहा। ऋषि जी के निधन से बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने ने फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इमरान हाशमी ने ट्वीट किया, यह विनाशकारी है। शब्द नहीं है। RIP ऋषि कपूर। एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा, बिलकुल हृदयविदारक। यह एक अपूरणीय क्षति है फिल्म इंडस्ट्री को। दर्शकों के लिए। और उन सभी के लिए जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनको जानते थे। लव यू ऋषि अंकल।
Advertisement
शाहिद कपूर ने लिखा, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे सर। आपका आकर्षण आपकी गर्मजोशी और आपके अविस्मरणीय प्रदर्शन हम सभी को सबसे अंधेरे क्षणों में रोशनी देंगे। नीतूजी, रणबीर और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना।