
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वह 34 साल के थे। सुशांत सिंह की खुदकुशी पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी खुदकुशी के पीछे डिप्रेशन वजह बताई जा रही है।
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने सुशांत की मौत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठाया है। संजय निरुपम के ट्वीट के कई सवाल खड़े होते हैं। संजय निरुपम ने सुशांत सिंह की खुदकुशी पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ”छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 7 फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं, क्यों ? फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!”
संजय निरुपम के ट्वीट से एक सवाल उठता है कि बॉलीवुड में सुशांत सिंह की एक्टिंग से कौन डरा हुआ था। और किसके इशारे पर उनसे 6 महीने के भीतर 7 फिल्में छीन ली गईं जिसको उनके द्वारा साइन की जा चुकी थीं। कई बॉलीवुड कलाकार इस साल सुसाइड कर चुके हैं। इस बात से अब सभी लोग इत्तेफाक रखने लगे हैं कि सपनों की नगरी और सपनों को पंख देने वाले बॉलीवुड की दुनिया भीतर से काफी खोखली है।
बता दें सुशांत के कॅरिअर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी। लेकिन, बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने उनमें छुपी प्रतिभा को पहचाना और इसकी बदौलत टीवी की दुनिया में उनकी एंट्री हुई। पहली बार उन्हें टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में प्रीत जुनेजा का किरदार मिला।