लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है…
लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है लेकिन आप इतनी दूर चले गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले उन्होंने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।इसके जवाब में लालू ने पत्र लिखकर उनसे कहा था कि वह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। लालू यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे.’ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी दुख जताया है। उन्होंने बिहार की परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए अपने भाषण की शुरुआत रघुवंश प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।
एम्स में इलाज के दौरान रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ रहे केदार यादव ने फोन पर बताया कि सिंह का सुबह करीब 11 बजे सांस लेने में कठिनाई और अन्य जटिलताओं के कारण निधन हो गया। यादव ने बताया कि सिंह के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
उन्होंने कहा कि सिंह (74) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पटना लाया जाएगा। यादव के अनुसार सिंह शुक्रवार रात को गंभीर रूप से बीमार हो गये थे और उन्हें एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
इससे पहले जून में सिंह को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था और उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से उबरने के बाद की जटिलताओं को देखते हुए उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के एम्स में भर्ती कराया गया था।
किसानों से जब चैनल ने उनके मुद्दे उठाने, उनकी बात करने वाले चैनलों के बारे…
सहज ने बताया कि इस डीकंपोस्ट टॉयलेट की वजह से रोजाना हजार लीटर पानी की…
गौरतलब है कि फरियादी महिला 2008 से लेकर 2015 तक एक पुरुष के साथ रिलेशन…
किसानों की लड़ाई शाहीन बाग़ की तरह हो गई है। धरना तो है लेकिन उसके…
भोजन में पत्तागोभी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसे उबालकर या सलाद के रूप…
क्रिसमस डे पूरी दुनिया में धूमधाम से हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।…