एक यूजर ने लिखा कि एक सेकेंड एक सेकेंड, हनुमान हमारी टीम मे हैं।" कैसो कैसो को अभिनय दे दिया जाता है रामलीला मे। साफ साफ हिंदी तक नही बोल पाते। ना अंगद की अच्छी वेशभूषा।
अयोध्या की रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी हुए ट्रोल।
25 अक्टूबर को असत्य पर सत्य की जीत होगी। यानी लंकापति रावण का राम द्वारा वध होगा। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या (Ayodhya) के लक्ष्मण किला में भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जहां राजनीतिक नेताओं से लेकर अभिनेता तक रामायण के अलग अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। इसी रामलीला में बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर व सिंगर मनोज तिवारी अंगद (manoj tiwari in ramlila) का किरदार निभा रहे हैं।
इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) रावण से संवाद करते हुए एक सेकेंड एक सेकेंड बोलने लगते हैं। मनोज तिवारी के इस संवाद पर लोग उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं।
मनोज तिवारी कहते दिखाई दे रहे हैं- एक सेकेंड एक सेकेंड ओ जो बंदर आया था पूरा लंका जला कर चला गया। मुझे घोर आश्चर्य हो रहा है। वो तो हमारी टीम का एक छोटा सा बंदर है। बस पूंछ नचाया करता है। मनोज तिवारी के इस संवाद पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
तिवारी का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, हिंदी का अपमान। मनोज तिवारी से ये भी न हो पाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा, दूसरे के शिक्षा पर बहुत सवाल उठाते हैं। लेकिन आपने तो खुद पर ही सवाल खड़े कर लिये। मालूम है आप से अच्छा नाटक तो ग्रामीण लोग करते हैं।
इसके साथ एक यूजर ने पूछते हुए लिखा, वैसे सेकेण्ड को हिंदी में क्या कहेंगे, प्लीज् बताया जाय??? एक ने लिखा, ये है भाजपा का संस्कार। ये तिवारी हनुमान जी को छोटा सा बंदर बोलता है। एक यूजर ने लिखा, सोच कर देखो अगर मनोज तिवारी दिल्ली का मुख्यमंत्री होता।
एक सेकेंड एक सेकेंड, हनुमान हमारी टीम मे हैं।” कैसो कैसो को अभिनय दे दिया जाता है रामलीला मे। साफ साफ हिंदी तक नही बोल पाते। ना अंगद की अच्छी वेशभूषा।
एक यूजर ने लिखा है- “रावण- एक सेकंड, एक सेकंड…ऑस्कर लेवल का परफॉर्मेंस।”
श का स्वैग, प्रशांत नील का निर्देशन, ताली बजाने योग्य संवाद, आश्चर्यजनक एक्शन सेट-पीस और…
बैंक अधिकारी इस घटना की पड़ताल कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा…
विधान परिषद चुनाव के लिए 15 मार्च से बुलंदशहर में नामांकन की प्रक्रिया चल…
हरभजन ने 1998 में शारजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया…
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया…
लाइसेंस में संशोधन 21 दिसंबर को जारी किए गए थे और 22 दिसंबर को इनका…