मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज पवन सिंह की सालाना कमाई 27 करोड़ रुपये है। वहीं आज वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा वो अब कुछ ब्रांड्स को भी एंडोर्स कर रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपने गानों की वजह से ज्यादा पसंद किए जाते हैं। गायिकी से अभिनय में अपनी पहचान बनाने वाले पवन सिंह आज ना सिर्फ करोड़ों फैंस के दिलों में राज करते हैं बल्कि करोड़ों के मालिक भी हैं। आज वह लग्जरियस लाइफ जीते हैं।
‘लॉलीपॉप’ गाने से मिली पहचान
पवन सिंह बिहार के आरा जिले से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, पवन सिंह का जन्म कोलकाता में हुआ था। साल 1997 में उन्होंने अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था, लेकिन वो साल 2007 में ‘लॉलीपॉप’ गाने की वजह से लोकप्रिय हुए। इस गाने की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली।
पहली फिल्म के लिए मिली थी इतनी रकम
बतौर सिंगर दुनियाभर में नाम कमाने वाले पवन सिंह साल 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया।। जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए मिले थे। लेकिन ये फिल्म चली नहीं। इसके बाद साल 2011 में अपनी फिल्म ‘देवरा बड़ा सतोला’ से सुपरस्टार बन गए।
लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं शौक
गरीब परिवार में जन्में पवन सिंह आज लग्जरी लाइफ जीते हैं। वे ना सिर्फ 4 करोड़ के बंगले में रहते हैं बल्कि उनके पास 2 स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर और एक 90 लाख की मर्सिडीज की लग्जगी कार भी है। इनके अलावा पवन सिंह को घोड़ों का भी शौक है।
एक फिल्म के लिए लेते हैं 50 लाख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज पवन सिंह की सालाना कमाई 27 करोड़ रुपये है। वहीं आज वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा वो अब कुछ ब्रांड्स को भी एंडोर्स कर रहे हैं।
श का स्वैग, प्रशांत नील का निर्देशन, ताली बजाने योग्य संवाद, आश्चर्यजनक एक्शन सेट-पीस और…
बैंक अधिकारी इस घटना की पड़ताल कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा…
विधान परिषद चुनाव के लिए 15 मार्च से बुलंदशहर में नामांकन की प्रक्रिया चल…
हरभजन ने 1998 में शारजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया…
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया…
लाइसेंस में संशोधन 21 दिसंबर को जारी किए गए थे और 22 दिसंबर को इनका…